Uttarakhand DIPR
leopard e1663476090494

लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने मारा, जंगल में मिला शव

खबर शेयर करें

रामनगर।  ढिकुली गांव में रिजॉर्ट के सामने जंगल मे लकड़ी बीनने गई कौशल्या देवी (58) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत को बाघ ने हमला कर मार डाला। महिला के साथ चार महिलाएं भी जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। कौशल्या को बाघ द्वारा ले जाने पर साथ गई महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर जंगल में गए। सड़क से करीब दो किलोमीटर की दूरी में जंगल के अंदर महिला का शव बरामद हुआ। 

घटना की सूचना मिलने पर  वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी, बिजरानी रेंजर बीपी हरबोला, रेंजर उमेश चंद्र आर्य सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top