Uttarakhand DIPR
Mobile jpg

अब मोबाइल से भी हो पायेगा भर्तियों का आवेदन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कर रहा तैयारी

खबर शेयर करें

हरिद्वार । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सभी भर्तियों के आवेदन से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तक का काम मोबाइल एप से हो सकेगा। इसके लिए आयोग जल्द ही एप बनाने जा रहा है।

अभी तक आयोग की वेबसाइट पर ही सभी नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी होते हैं। ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आंसर की भी जारी होती है।  अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग इसका मोबाइल एप बनाने जा रहा है।

 

इस एप के माध्यम से मोबाइल में नई भर्ती के विज्ञापन, आवेदन, एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग हो सकेगी। इसके साथ ही आंसर की भी मोबाइल एप से ही देखकर उसे चुनौती भी दे सकेंगे। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, इस मोबाइल एप्लीकेशन के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। जो भी संस्था इसे तैयार करेगी, उसे सभी सुरक्षा मानकों को भी पूरा करना होगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top