Uttarakhand DIPR
drawn

मछली मारने गए लड़के की गौला में डूबने से मौत

खबर शेयर करें

किच्छा । किच्छा क्षेत्र के दोपहरिया गांव में दोस्ताें के साथ मछली मारने गया लड़का सोमवार को गौला नदी में बह गया था। जल पुलिस की मदद से मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ।

ग्राम दोपहरिया के तीन बच्चे सोमवार शाम गौला नदी में मछली मारने गए थे। इसी बीच दोपहरिया निवासी मदन लाल का 12 वर्ष का बेटा गौरव एक दोस्त के साथ मछली मारने नदी में कूद गया। पानी ज्यादा होने पर दोस्त तो बाहर आ गया लेकिन गौरव नदी में लापता हो गया था।

दोनों दोस्त घर पहुंचे तो डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। गौरव के घर नहीं आने पर परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर उन्हाेंने पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस ने जब गौरव के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने उसके नदी में डूबने की बात कही। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि गौरव के नदी में डूबने की सूचना के बाद जल पुलिस की मदद से सर्च अभियान चलाया गया था। मंगलवार देर शाम नदी से गौरव का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top