Uttarakhand DIPR
stadium

हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को खतरा, गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से भू कटाव

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गौला नदी के जलस्तर बढ़ने से गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम को खतरा पैदा हो गया है। नदी का रुख स्टेडियम की तरफ होने से लगातार भूकटाव शुरू हो गया है। खतरे को देखते हुए स्टेडियम के आसपास किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा जिला प्रशासन की टीम लगातार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की निगरानी में जुटी हुई हैं।

नदी से स्टेडियम की खतरा होने की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, सहायक खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी और तहसीलदार सचिन कुमार ने अधिकारियों सहित मौके का निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के गौला नदी किनारे पश्चिमी छोर का निरीक्षण करते हुए लगातार गौला नदी के जलस्तर से हो रहे भू कटाव को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही जलस्तर कम होने के बाद नुकसान वाले हिस्से में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। खेल विभाग के अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top