Uttarakhand DIPR
Dhami

रामजन्म भूमि अयोध्या में दो जनवरी से महिला रामलीला मंचन

खबर शेयर करें
– मुख्यमंत्री धामी व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह को किया आमंत्रित

देहरादून। मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति ने राम जन्म भूमि आयोध्या में होने जा रही महिला रामलीला मंचन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंंत्री तीरथ सिंह रावत व हिन्दू परिषद के गणमान्य जनों केा आमंत्रित किया। राम जन्म भूमि आयोध्या में मॉ नन्दा महिला रामलीला मांगला योग समिति की ओर से दो जनवरी से से रामलीला मंचन किया जाएगा।

एक जनवरी को मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति का अयोध्या में भव्य स्वागत के लिए झांकी निकाली जाएगी झांकी के दौरान उत्तराखंड वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ की गूंज भी सुनाई देगी। दो जनवरी से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा।

Teerath

इस संबंध में समाजसेवी प्रताप सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्वतीय जिलों से आठ जिलों की महिला लोककलाकरों इस रामलीला मंचन में प्रतिभाग करेंगी। यह बड़ी खुशी की बात है कि देवभूमि उत्तराखंड की नारी शक्ति की ओर से रामजन्म भूमि अयोध्या में रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के विश्व हिन्दु परिषद के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह लुथरा, पतंजलि योगपीठ के राज्य प्रभारी लक्ष्मी शाह का अभार व्यक्त किया, जिन्होंने एक साल से अयोध्या जाकर आयोध्या में रामलीला मंचन कराने के लिए बातचीत की। महिलाओं की ओर से इस रामलीला मंचन से उत्तराखंड की नारी शक्ति को एक नई पहचान मिलेगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top