Report ring desk
इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच के दौरान ल्यूटन के कप्तान टॉम लॉकयर को बीच मैदान फिर से दिल का दौरा पड़ने का मामला सामने आया है। वह मैदान पर ही गिर पड़े। उनकी हालत देख साथी खिलाड़ी और कुछ दर्शक रोने लगे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
ल्यूटन टाउन के कप्तान टॉम लॉकयर इस साल दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा है। ऐसे में इंग्लैंड के बोर्नमाउथ में खेला जा रहा इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल का मैच रद्द करना पड़ा। ल्यूटन टीम प्रबंधन ने बताया कि लॉकयर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। उनका परिवार उनके साथ है। 29 वर्षीय खिलाड़ी को मैदान पर ही उपचार दिया गया और बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।
ल्यूटन के बेहोश होने के समय मैच 1-1 से बराबरी पर था और उस घटना के बाद रेफरी साइमन हूपर ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। मैच रद्द किए जाने के बाद भी दर्शक स्टेडियम में डटे रहे। वे लॉकयर के समर्थन में नारे लगा रहे थे। लॉकयर के साथी खिलाड़ी और कई प्रशंसक रोने लगे।
लॉकयर इससे पहले मई में वेम्बले स्टेडियम में खेले जा रहे एक मैच के दौरान नीचे गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें हार्ट की सर्जरी से गुजरना पड़ा था। हालांकि स्वस्थ होने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें फुटबॉल खेलना जारी रखने की अनुमति दे दी थी। नए सीजन की शुुरुआत के बाद से लॉकयर का यह 15वां मैच था।