Uttarakhand DIPR
Fig

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की मार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ïली सहित समूचे उत्तर भारत इस समय ठंड से बुरा हाल है। देश की राजधानी में ठंड के साथ कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ïली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है।् राष्ट्रीय राजधानी में सुबह के वक्त वाहनों को चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जीरो विजिबिलिटी देखी गई। बिना इंडिकेटर के गाडिय़ों को चलाने में मुश्किल का सामना करना पड़ा।

सोमवार तड़के से ही कोहरा छाया है और शीतलहर चल रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक कई राज्यों को इससे राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट और राजस्थानए बिहार में आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रचंड ठंड और कोहरे से आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर.मध्य भारत में औसतन न्यूनतम पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। दिल्ïली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे पाया गया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फिलहाल ऐसी ही ठंड रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार तड़के सुबह पंजाब के बठिंडा, यूपी के आगरा, बरेली और लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी देखी गई। इसी तरह हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में जीरों दृश्यता देखी गई। इसके साथ अमृतसर में विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई। वहीं, इसी तरह दिल्ïली के सफदरजंग और पालम में 25 मीटर विजिबिलिटी पाई गई।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top