Report ring Desk
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी भीषण लू चलने और अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ïली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी की ओर से सुबह साढ़े आठ बजे जारी किए गए बुलेटिन के अनुसारए पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ तथा जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा में लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आद्र्रता का स्तर 28 प्रतिशत रहा। आईएमडी के अनुसार मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को लू घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर भीषण लू की घोषणा की जाती है। दिल्ïली में बृहस्पतिवार को अप्रैल माह में 12 साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
उत्तराखण्ड के इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ जिले के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश व गरज के साथ छीटें पडऩे की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगह पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक और दो मई को भी पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई गई है।


Leave a Comment