bjp

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा का छह नामों का पैनल, कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा का कार्यकाल पूर्ण होने से रिक्त हो रही सीट

Report ring desk 

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा जल्द रिक्त होने जा रही राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के लिए तैयारी में जुट गई है। पार्टी छह दावेदारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा की जीत तय है।

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच और राज्यसभा की तीन सीटें हैं। वर्तमान में राज्यसभा की दो सीटें भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। भाजपा से राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी व नरेश बंसल और कांग्रेस से प्रदीप टम्टा राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें से प्रदीप टम्टा का कार्यकाल अगले महीने समाप्त होने जा रहा है। 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में फिलहाल एक सीट रिक्त है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए हाल ही में भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। इस स्थिति में वर्तमान में 69 में से भाजपा के 46 विधायक हैं। यानी, संख्या बल के आधार पर देखा जाए तो रिक्त होने जा रही राज्यसभा सीट के चुनाव में भाजपा की जीत तय है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top