suicide

आई लव यू मम्मी-पापा लिखकर फांसी के फंदे पर झूला 12वीं का छात्र

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने आई लव यू मम्मी पापा सॉरी लिखा था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे रायपुर क्षेत्र की है।

पुलिस को तपोवन की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक किशोर की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि परिजन उसे अस्पताल ले गए हैं। इस पर पुलिस दून अस्पताल पहुंची। अस्पताल में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान बरवीन पुत्र अशोक ठाकुर निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, पतोवन, लालपुर के रूप में हुई। अशोक ठाकुर भारतीय सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में वह देहरादून से बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं।

बरवीन उनका इकलौता बच्चा था। वह कार्मन स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह पढ़ने के लिए अपने कमरे में चला गया। इसके करीब आधा घंटा बाद बरवीन की मां उसे देखने के लिए गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। 

 उन्होंने आवाज लगाई, मगर कोई उत्तर नहीं आया। इस पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। बरवीन पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। उनके शोर मचाने के बाद वहां अन्य लोग भी आ गाए। उन्होंने बरवीन को फंदे से उतारा और दून अस्पताल ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top