Report ring Desk
शक्तिफार्म। मछली मारने गए एक व्यक्ति को मगरमच्छ ने जिंदा निगल लिया। मछली मारने पहुंचे व्यक्ति को मगरमच्छ ने निगल जाने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आसपास की महिलाओं ने ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसनेे सर्च अभियान चलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा तिलियापुर, आनंदनगर के निकट बहने वाली कटना नदी में
में दोपहर करीब एक बजे जंगल से लकड़ी लेकर आ रही गांव की कुछ महिलाओं ने एक व्यक्ति को मछली मारने की तैयारी करते हुए देखा। महिलाएं करीब 50 मीटर दूर ही पहुंची थी कि उन्हें चिल्ïलाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंची महिलाएं व ग्रामीणों ने गहरे पानी में उबाल होते हुए देखा। ग्रामीण महिलाओं ने अंदेशा जताया कि शायद मगरमच्छ ने उस व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया है। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दी इसके बाद वन दरोगा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर शाम तक किसी के लापता होने की सूचना पुलिस या वन विभाग के पास नहीं है।


Leave a Comment