Report ring desk
देहरादून। सांप के काटने से एक किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद परिजन किशोर को अस्पताल ले जाने के बजाय तांत्रिकों के पास भटकते रहे। समय पर इलाज मिल जाता तो किशोर की जान बच सकती थी।
झाझरा के पास पौंधा रोड पर विनय सिंह का घर है। वह मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा साहिल शनिवार दोपहर घर पर सो रहा था। इस दौरान एक करैत सांप उनके घर में घुस आया। सांप साहिल की गर्दन पर लिपट गया, साहिल ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो सांप ने गर्दन पर काट लिया। घर में मौजूद साहिल के भाई बहनों ने सांप को देखा तो शोर मचाया।
शोर सुनकर साहिल के माता-पिता कमरे में आए देखा तो सांप तेजी से उनकी आलमारी के अंदर घुस गया। साहिल बिस्तर पर पड़ा था और उसकी गर्दन से खून बह रहा था। परिजन उसे तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने झाड़-फूंक किया, लेकिन साहिल की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे दूसरे तांत्रिक के पास ले जाया गया। वहां भी काफी देर झाड़ फूंक चला, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। साहिल की हालत ज्यादा बिगड़ने पर स्वजन उसे प्रेमनगर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
![किशोर की गर्दन पर लिपटा सांप, छुड़ाने पर काटने से मौत 6 Hosting sale](https://devbhoomidarshan.in/wp-content/uploads/2025/01/280120250645.avif)
![किशोर की गर्दन पर लिपटा सांप, छुड़ाने पर काटने से मौत 7 Follow us on Google News](http://reportring.com/wp-content/uploads/2024/02/google-news-icons.png)
![किशोर की गर्दन पर लिपटा सांप, छुड़ाने पर काटने से मौत 8 Follow us on WhatsApp Channel](https://reportring.com/wp-content/uploads/2024/06/whatsapp-channel-icon.png)