Uttarakhand DIPR
Vadana

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी वन्दना को दिया 25 लाख रुपए का चैक

खबर शेयर करें

Report ring Desk

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला हॉकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया को मुख्यमंत्री 25 लाख रुपए का चैक भेंट किया। मालूम हो कि वन्दना ने टोक्यों ओलंपिक में हैट्रिक गोल कर उत्तराखंड ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। सरकार की तरफ से सीएम धामी ने गुरुवार को हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के रोशनाबाद स्थित घर पहुंचकर चैंक सौंपा।

सीएम धामी ने वन्दना के परिवार के लोगों से भी भेंट की और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना कटारिया शांत स्वभाव की खिलाड़ी है। वंदना युवा खिलाडिय़ों की प्रेरणास्रोत बनेंगी। अपने साथ और खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाएंगी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत, गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top