Uttarakhand DIPR
swept away

बाजार से घर लौट रहा था अधेड़, नदी के तेज बहाव में बहा

खबर शेयर करें

Report ring desk

स्याल्दे (अल्मोड़ा) । लगातार बारिश से उफनाई विनोद नदी में एक ग्रामीण बह गया। ग्रामीणों ने उसकी तलाश की मगर उसे बचाया नहीं जा सका। उसका शव बरामद कर लिया है।
विकासखंड के कैहड़गाव निवासी भगवत प्रसाद (51) पुत्र बालीराम दो लोगों के साथ शनिवार को स्याल्दे बाजार आया था।

शाम लगभग सात बजे वे गांव लौट रहे थे। बाजार से कुछ दूर विनोद नदी उफान पर थी। तीनों लोग एक दूसरे का हाथ पकड़ कर नदी पार करने लगे। बताते हैं कि वे दूसरे छोर पर पहुंच ही गए। नदी के किनारे भगवत का हाथ छूट गया। वह तेज बहाव को झेल नहीं पाया और बह गया। उसके साथियों के अलावा ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी तलाश की मगर पता नहीं चल पाया।

रविवार की सुबह ग्रामीण और तहसील प्रशासन की टीम दोबारा भगवत को ढूंढने नदी क्षेत्र में उतरी। लगभग सात किमी दूर गलीगांव के पास नदी के किनारे भगवत शव बरामद हुआ।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top