Report ring desk
हल्द्वानी। कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता की हत्या की वजह अवैध संबंध निकला। बीवी के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया है।
उजाला नगर निवासी 35 वर्षीय सोनू गुप्ता पुत्र तेजपाल अपने तीन बच्चों व पत्नी रजनी के साथ रहता था। रविवार को उसका शव बरेली रोड किनारे दानिश के बगीचे में मिला था। पुलिस ने शक के आधार पर सोनू गुप्ता के करीबी दोस्त सोनू सैनी निवासी सती कालोनी से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने कत्ल की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस का कहना है मृतक ने आरोपी को बीवी से दूर रहने को कहा तो वह तैश में आ गया। उसने हत्या को अंजाम दे दिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शनिवार की शाम वह घर के पास घूम रहा था, इसी दौरान उसे मृतक सोनू गुप्ता मिल गया। सोनू गुप्ता शराब के नशे में था। दोनों घूमते हुए दानिश के बगीचे में पहुंचे। जहां मृतक सोनू गुप्ता ने दोस्त सोनू सैनी से अपनी बीवी से दूर रहने को कहा। दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो आरोपी ने सोनू गुप्ता की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।







Leave a Comment