Uttarakhand DIPR
vaccine scaled e1622037703292

वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर में एक भी कंपनी नहीं आई

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए दूसरे देशों से वैक्सीन आयात करने के प्रयासों को झटका लग गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए ग्लोबल टेंडर में एक भी कंपनी नहीं आई है। इसके बाद टेंडर की तारीख को 31 मई तक बढ़ा गया है।

 
प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग को कोविड टीके लगाने के लिए वैक्सीन की किल्लत चल रही है। केंद्र से खपत के अनुरूप वैक्सीन नहीं मिल रही है। वहीं राज्य सरकार की ओर से वैक्सीन खरीदी जा रही है। इसके बावजूद भी वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है।

वैक्सीन की कमी को देखते हुए सरकार ने टीके आयात करने के लिए ग्लोबल टेंडर की अनुमति दी थी। 15 मई को स्वास्थ्य विभाग ने ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किए। जिसमें कंपनियों को 20 लाख वैक्सीन की आपूर्ति करने के लिए 10 दिन के भीतर टेंडर भरने का समय दिया गया था। टेंडर की समय सीमा पूरी होने तक एक भी कंपनी ने भाग नहीं लिया। स्वास्थ्य विभाग ने ग्लोबल टेंडर को 31 मई तक बढ़ाया है। साथ ही विभाग की ओर से वैक्सीन आयात करने वाली कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top