Report Ring Desk
हल्द्वानी। राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर स्थित किशोर सम्प्रेषण गृह से सात बच्चे फरार हो गए। ये बच्चे चोरी के मामलों में यहाँ भेजे गए थे। बच्चों के फरार होने का पता लगने पर हड़कंप मच गया।
किशोर संप्रेषण ग्रह में इस समय 13 बच्चे रखे गए थे। संगीन आपराधिक वारदातों में निरुद्ध छह बच्चों को प्रथम तल में रखा गया था। जबकि चोरी के मामलों में निरुद्ध राजपुरा निवासी रितिक, शंकर, शुभम उर्फ शिवम, योगेश उर्फ लक्की, गोजाजली निवासी उमेर, सुभाष नगर लालकुआं निवासी गौतम थापा गैस गोदाम रोड मुखानी निवासी हिमांशु आर्य को द्वितीय तल की बैरक में रखा गया था। रात में बच्चों ने बैरक की खिड़की के ग्रिल टेड़ी की और जाली फाड़ दी।

इसके बाद चादरों की रस्सी बनाकर खिड़की से नीचे उतर गए और परिसर की दीवार पर सीढ़ी लगाकर बाहर चले गए। सुबह करीब पांच बजे चौकीदार महेंद्र पाल ने रस्सी लटकी देखी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सभी बच्चों के बारे में जानकारी जुटाकर टीमें तलाश के लिए लगा दी गईं हैं।

