Report Ring Desk
हल्द्वानी। नगर निगम का प्रदेश में पहला सीएनजी पंप हल्द्वानी में खुलने जा रहा है। इसके लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन आइओसी ने हरी झंडी दे दी है। नगर निगम हल्द्वानी.काठगोदाम जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करेगा।
मंगलवार को आइओसी के चीफ डिवीजनल रिटेल सेल्स मैनेजर नीरज कंसल की ओर से नगर निगम को पत्र भेजा गया है। जिसमें कुछ शर्तों के साथ सीएनजी व पेट्रोल.डीजल पंप संचालन की अनुमति दी गई है।
यह पंप नैनीताल रोड स्थित नगर आयुक्त आवास के पास की भूमि पर प्रस्तावित है। संचालन नगर निगम करेगा। मेयर डा जोगेंद्र रौतेला ने इसे नगर निगम की आय सृजन के लिए एक बहुत बड़ा कदम बताया है। कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।