सीएम ने की छह प्रमुख घोषणाएं, ग्राम प्रहरी और ब्लॉक प्रतिनिधियों का बढ़ेगा मानदेय
मिड डे मील के लिए 2 सिलेंडर और एक चूल्हा देगी सरकार
देहरादून। उत्तराखण्ड में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छह प्रमुख घोषणाएं भी की। इस मौके पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाल पुलिस कर्मियों को सम्मानत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के उन विद्यालयों मे जहां मिड डे मील के तहत भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध नहीं है, वहां पर सरकार दो गैस सिलेंडर और एक चूल्हा देगी। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम चौकीदार एवं ग्राम प्रहरी के मानदेय में एक हजार रुपए की वृद्धि की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने राज्य पेयजल की किल्लत वाले विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 हैंडपम्प लगाने की भी घोषणा की है। सीएम ने सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार रुपए की वृद्धि की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहर कि राज्य के दूरस्थ व रोजगार मूलक उच्च शिक्षा के समग्र विकास और प्रचार प्रसार के लिए जनपद स्तर पर राज्य सरकार द्वारा विशेष शैक्षणिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिनका संचालन व समन्वय उत्तराखड मुकत विवि द्वारा किया जाएगा।


Leave a Comment