crime e1650005413836

नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल

खबर शेयर करें

चमोली। थराली विधानसभा क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने किशोरी को सकुशल ढूंढते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीडि़त पक्ष ने 7 नवंबर को थाने में लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया है, पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से पीडि़त परिवार ने राहत की सांस ली है।

थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि गत 7 नवंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव के एक वादी ने थाने में एक लिखित तहरीर दी थी जिसमें कहा गया था कि उनकी नाबालिग बेटी को 5 नवंबर को विकासखंड थराली के रतगांव निवासी युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना थराली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर नाबालिग की सुरक्षित ढूंढ खोज सुनिश्चित करने के लिए उनके नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा गहन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी को आरोपी युवक के कब्जे से सकुशल छुड़ा लिया। इसके बाद किशोरी का बयान दर्ज कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, महिला उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल, कांस्टेबल नीतीश व महिला कांस्टेबल शाहीन शामिल थे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top