Uttarakhand DIPR
Vaccion

वैक्सीन नहीं लगाई तो कार्यालय आने की अनुमति नहीं देगी दिल्ली सरकार

खबर शेयर करें

Report ring Desk

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन लगवाने से बच रहे कर्मचारियों पर अब दिल्ली सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार में कार्यरत ऐसे सरकारी कर्मचारी जिन्होंने अभी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं ली है, उन्हें 16 अक्टूबर से पहली डोज लेने तक ऑफिस में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को एक आदेश में कहा कि दिल्ïली सरकार के उन कर्मचारियों को 16 अक्टूबर से ऑफिस आने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिन्होंने अभी तक कोविड19 वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है। मुख्य सचिव विजय देव के हस्ताक्षर वाले इस सर्कुलर में कहा गया है कि वैक्सीन की डोज न लेने वाले शिक्षकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स समेत दिल्ïली सरकार के सभी ऐसे कर्मचारियों को तब तक छुट्टी पर माना जाएगा जब तक कि वह वैक्ïसीन की डोज नहीं ले लेते हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top