Uttarakhand DIPR
died

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत

खबर शेयर करें

रुड़की। मुकर्रबपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। युवक का शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला है। शव के समीप ही एक तमंचा भी पड़ा मिला है। पुलिस मामले में आत्महत्या की आशंका जाता रही है।

 

कलियर थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव में 30 वर्षीय अफजाल पुत्र तूफैल में अपने परिवार के साथ रहता था। रात को अपने घर के एक कमरे में सोने के लिए चला गया। उसकी पत्नी दूसरे कमरे में थी। देर रात अचानक उसकी पत्नी को गोली चलने की आवाज आई। वह भाग कर कमरे में गई तो देखा कि पति का शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा है।

वहीं पास में एक तमंचा भी पड़ा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कलियर थाना पुलिस और एसपी देहात एसके सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की जांच की साथ ही परिवार के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेज दिया गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top