Uttarakhand DIPR
Rafting

सेल्फी लेने के दौरान नहर के तेज बहाव में बहा युवक

खबर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार-ऋषिकेश घूमने आए एक युवक सेल्फी लेने के दौरान नहर के तेज बहाव में बह गया। युवक को बहता देख उसके दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने खोज अभियान चलाया। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि जनपद गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) उत्तर प्रदेश के तीन दोस्त आयुष (26) पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम महुआ बिहार, ऋतिक मिश्रा (26) पुत्र संजय कुमार मिश्रा ग्रेटर नोएडा और श्रुति वत्स (31) पुत्री देवेंद्र वत्स अपनी निजी कार से सोमवार को हरिद्वार -ऋषिकेश घूमने आए थे। चीला-ऋषिकेश मार्ग पर कुमाऊं सौड़ गुर्जर बस्ती के पास आयुष पुत्र सुनील कुमार नहर के पैराफिट को पार कर अंदर की ओर खड़े होकर सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ गुर्जर बस्ती से चीला बैराज तक गहन सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने राफ्ट के माध्यम से नहर में व्यापक खोजबीन की, लेकिन अभी तक आयुष का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

एसडीआरएफ ने आम लोगों से आग्रह किया है कि नहर और जलाशयों के किनारे सतर्क रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top