Uttarakhand DIPR
hanging

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सिडकुल में करता था काम

खबर शेयर करें

रुद्रपुर । रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव पंखे के कुंडे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जेपीएस स्कूल के पास एक युवक ने आत्महत्या की है। सूचना पर एसएचओ मोहन चन्द्र पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक मनोज कुमार निवासी ग्राम पीलावपुर गुमानी थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। वह एक साल से किराये पर यहा अपने दो अन्य भाईयो के साथ रह रहा था।

मृतक के भाई रिंकू कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे उसका भाई खाना खाकर अपने कमरे में दरवाजा बंदकर व मोबाईल पर गाने चलाकर सो गया था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और कोई आहट नहीं हुई तो उसने खिड़की से देखा की मनोज कुमार पंखे से फंदा लगाकर लटका था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top