portal

घर बैठे ऐसे मिल जाएंगे प्रमाण पत्र, सीएम ने लांच किया ‘अपणि सरकार पोर्टल’

खबर शेयर करें

Report ring desk
देहरादून। आजादी के 75वें साल के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने जनता को घर बैठे 75 सेवाओं का लाभ दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपणि सरकार पोर्टल लांच किया। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं की पल पल की जानकारी रखने के लिए उन्नति पोर्टल भी लांच किया गया। दोनों पोर्टल सरकार की इंफार्मेशन टेक्नोलाजी डेवलपमेंट एजेंसी (आइटीडीए) ने तैयार किए हैं।

सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में पोर्टल लांचिंग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट की 32 सेवाओं को अपडेट करते हुए सरकारी विभागों की कुल 75 सेवाओं को अपणि सरकार पोर्टल से जोड़ा गया है। जल्द सेवा का अधिकार से संबंधित सभी सेवाओं को भी इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा।

अब जनता को काम के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह घर बैठे अपणि सरकार के पोर्टल से विभिन्न प्रमाण पत्रों व सेवाओं के लिए आवेदन करेंगे और घर बैठे ही संबंधित प्रमाण पत्र व सेवा का लाभ उन तक पहुंच जाएगा। इसी तरह उन्नति पोर्टल से विभिन्न सरकारी योजनाओं की सीधी निगरानी कर उनकी प्रगति बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपणि सरकार पोर्टल से लाभांवित हरिद्वार, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ के लाभार्थियों से आनलाइन संवाद भी किया।

कार्यक्रम में महापौर सुनील उनियाल गामा, प्रमुख सूचना एवं प्रौद्योगिकी आरके सुधांशु, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, आइटीडीए निदेशक डा आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top