Uttarakhand DIPR
istockphoto 1319519485 612x612 1 jpg

महिला ने 11 माह के बच्चे को जहर देने के बाद खुद भी खाया, बच्चे की मौत, मां गंभीर

मौलेखाल। तहसील के देघाट तल्ला खल्डुआ गांव में एक महिला ने अपने 11 माह के बच्चे को जहर देने के साथ ही खुद भी जहर खा लिया। बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर बनी है। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसके पीछे पारिवारिक कलह मान रही है।
पुलिस के अनुसार महेंद्र की पत्नी दिव्या अपने 11 माह के बच्चे को लेकर देघाट बाजार गई थी। वह देघाट के गंगा नगर में अचेतावस्था में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने 112 पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मां और बच्चे को बचाने का प्रयास किया गया मगर बच्चे को नहीं बचाया जा सका।

बताया जाता है कि महिला ने अपनी मर्जी से जहर खाने और बच्चे को भी जहर देने की बात कही है। तहसीलदार स्याल्दे दीवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top