Uttarakhand DIPR
online scame

ऑनलाइन जॉब के चक्कर में महिला गंवा बैठी 17 लाख, थाने में की शिकायत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी की एक महिला इंस्टाग्राम पर भेजे गए ऑनलाइन जॉब लिंक के चक्ïकर में 17 लाख रुपए से अधिक राशि गंवा बैठी। पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया है कि सोशल मीडिया पर नौकरी का लिंक आने के बाद उसने लिंक खोला तो उसे एक कॉल आई, जिसमें निवेश पर भारी लाभ देने का दावा किया गया। कॉलर ने पहले मामूली निवेश के लिए कहा। महिला ने पहली बार 800 रुपए का निवेश किया तो उसे 1030 रुपए वापस किए गए। इससे महिला को भरोसा हो गाय और उसने धीरे धीरे कई किस्तों में 17.62 लाख रुपए अलग-अलग खातों में जमा कर दिए।

महिला के अनुसार जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो कॉलर ने कहा कि उसका खाता फ्रीज हो गया है और रकम वापस नहीं दी जा सकती। तब जाकर महिला को ठगी का अहसास हुआ और उसने मुखानी थाने में जाकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top