हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। बताया जा रहा की महिला का पति लंदन में है। पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय उर्मिला देवी बैरीनाग जिला पिथौरागढ़ की रहने वाली है, वह काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बैडीखत्ता दमुवाढुंगा में अपने दो छोटे बच्चों के साथ किराए पर रहती थी। मृतक महिला के पिता ने बताया गया कि मेरी बेटी की शादी 2017 में कृष्ण कुमार के साथ हुई थी।
मृतका के पिता व सास द्वारा यह भी बताया गया कि उर्मिला देवी का पति तीन साल के बीजा पर लंदन गया है। उर्मिला अपने दो बच्चों के साथ बच्चों की पढ़ाई के लिए बैडीखत्ता दमुवाढुंगा में रह रही थी। बताया जा रहा की महिला ने शनिवार शाम को अपने दो बच्चों के सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत खराब होने पर आसपास के लोगों ने उसको हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले गए जहां रविवार को उसकी मौत हुई है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।







Leave a Comment