WhatsApp Image 2023 12 18 at 19.51.24

पति को करंट लगाकर दो दिन बाद थाने पहुंची पत्नी

खबर शेयर करें

Report ring desk

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पत्ïनी ने पति के पैर में बिजली का तार बांध कर करंट लगा दिया। करंट से पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी दो दिन तक उसी घर पर शव के साथ रही।

मिली जानकारी के अनुसार आगरा के सदर क्षेत्र के नगला काछियान में नीरज अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद वह्र उसे परेशान करता था। परेशान होकर दो दिन पहले उसने पति के पैर में बिजली के तार बांध दिए और करंट लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Hosting sale

पति की मौत के बाद पत्नी ने उसके शव को घर में छिपा दिया। इसके बाद दो दिन तक वो घर में रही। सोमवार सुबह शव से दुर्गंध आने लगी। तब पत्नी ने कमरे में ताला लगाया और चाबी लेकर थाने पहुंच गई। थाने पहुुंचकर उसने पुलिस को बताया कि पति की हत्या कर दी है। शव घर में बंद है। पुलिस महिला के घर पहुंची। ताला खोला तो अंदर नीरज का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top