Uttarakhand DIPR
murder

दूसरी जाति के युवक से हुआ प्यार तो भाइयों ने उतार दिया मौत के घाट, कहा. गांव में हो रही थी बेइज्जती

खबर शेयर करें

Report ring desk
देहरादून। दूसरी जाति के युवक से प्रेम करने से नाराज भाईयों ने बहन को बिहार से देहरादून बुलाकर हत्या कर दी। आरोपित में एक भाई देहरादून में अपने परिवार के साथ रहता है। युवती की भाभी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप है। युवती की लाश 13 दिसंबर को देहरादून के रायपुर के सौडा सरोली में मिली थी। युवती के देहरादून में रह रहे जीजा मुनटुन भगत ने उसकी पहचान 18 वर्षीय रीना निवासी अरवलिया कोटका जिला मोतिहारी बिहार के रूप में की। युवती का भाई सुभाष परिवार के साथ देहरादून में रहता है, साथ में उसका छोटा भाई संदीप में उनके साथ रहता है।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि कुछ समय पहले संदीप अपनी बहन रीना को बिहार से देहरादून लेकर आया था। छह नवंबर की शाम सुभाष और उसकी पत्नी फूल कुमारी ने बहनोई मुनटुन भगत को बताया कि रीना और संदीप बिहार चले गए हैं। बहनोई ने जब ससुराल में पता किया तो जानकारी मिली कि संदीप देहरादून से अकेला ही अपने गांव पहुंचा है। इस पर उसने सुभाष, संदीप और फूल कुमारी से रीना के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगे।

उसने उन पर रीना की हत्‍या का शक जाहिर करते हुए 20 दिसम्बर को देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित संदीप को बिहार व सुभाष व फुल कुमारी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि रीना उनके कहने सुनने में नहीं थी। इस वजह से उनकी गांव में बेइज्जती हो रही थी।

वह गांव के ही दूसरी जाति के युवक से प्यार करती थी, जिसके कारण गांव के लोग उन्हें समाज से बेदखल करने की धमकी दे रहे थे। बताया कि छह नवंबर 2021 को वह रीना को घुमाने के बहाने सोडा सिरौली के जंगल में ले गए, जहां उन्होंने उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव पत्थरों से दबा दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top