Uttarakhand DIPR
accident

टनकपुर- पिथौरागढ़ हाईवे में खाई में गिरा वाहन, भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

पिथौरागढ़। टनकपुर- पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह हादसा हो गया। चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक धूरा मंडल में भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी था। जबकि उसमें सवार एक ग्रामीण गंभीर घायल हो गया है।

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे बारहमासी सड़क में चल्थी से चंपावत आ रहा टिप्पर स्वांला के पास अनियंत्रित होकर 25 मीटर खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों की मदद से 46 वर्षीय चालक जगदीश सिंह पुत्र बची सिंह निवासी बेलखेत और 44 वर्षीय ग्रामीण नरेश सिह पुत्र हयात सिंह निवासी दियूरी बेलखेत को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि ग्रामीण का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top