Uttarakhand DIPR
Accident jpg

झांकर सैम के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, एक की मौत एक घायल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा, जागेश्वर। धौलादेवी ब्लॉक के झॉकरसैम के पास एक वाहन(छोटा हाथी) दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई जबकि परिचालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां पर बारिश के कारण काफी फिसलन हो गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर के समय यह वाहन अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था, झांकर सैम मंदिर के पास एक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गई खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और चालक-परिचालक अमित कुमार (32) पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी ग्राम समाना, थाना कपूरपुर, जिला हापुड़ और सोनू उर्फ सतेंद्र कुमार (40) पुत्र सतपाल सिंह निवासी ग्राम अतरौली, थाना भोजपुर, गाजियाबाद को निकालकर सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया। चिकित्सकों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखकर परिजनों को सूचना दी। घायल सतेन्द्र कुमार का सीएचसी धौलादेवी में उपचार चल रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top