श्रीनगर गढ़वाल। जम्मू.कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड का एक लाल शहीद हो गया। कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी के बलिदान की सूचना से उनके घर में मातम है। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय आदर्श नेगी 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। आदर्श की 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार से हुई। 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श तीन भाईबहन में सबसे छोटे थे। सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर परिजनों को मिली है।