Uttarakhand DIPR
sbi

घर आ रहे एसबीआई प्रबंधक की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

रामनगर। शनिवार शाम रामनगर से हल्द्वानी आ रहे एसबीआई के शाखा प्रबंधक की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल प्रबंधक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी के साकेत कॉलोनी निवासी नवीन सिंह टोलिया (59) पुत्र ललित सिंह टोलिया रामनगर में कोसी रोड स्थित एसबीआई की शाखा में प्रबंधक थे। शनिवार देर शाम वह कार से हल्द्वानी जा रहे थे। नए पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल नवीन सिंह टोलिया को कार से निकाला और रामनगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top