padam shree

उत्तराखंड की दो विभूतियों को मिला पद्म श्री पुरस्कार

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश में पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। पुरस्कारों की सूची में उत्तराखंड की दो विभूतियां शामिल हैं। इनको पद्म श्री से नवाजा गया है।

चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को पद्म श्री और कृषि क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए प्रेम चंद शर्मा को भी पद्म श्री मिला है। गणतंत्र दिवस पर इन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। इस वर्ष 119 पद्म पुरस्कार, 7 पद्म विभूषण 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री पुरस्कार दिये गये हैं।  

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top