Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2025 04 07 at 17.22.39

बस और लोडिंग वाहन में टक्कर एक बच्चे समेत दो की मौत

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून के शिमला बाईपास के पास में भीषण हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस की टक्कर सामने आ रहे लोडिंग वाहन से हो गई । हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार सहसपुर थाना क्षेत्र के सिघंनीवाल इलाके में बस और लोडिंग वाहन में आमने-सामने टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद बस पलट गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को आसपास के हॉस्पिटलों में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस देहरादून आइएसबीटी से विकासनगर जा रही थी। रास्ते में सिघंनीवाल के पास बस की लोडिंग वाहन से टक्कर हो गई। बस में अधिकतर स्कूली बच्चे थे, हादसे के बाद ड्राइवर बस को काबू नहीं कर पाया और बस पलट गई।
इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई । आसपास मौजूद लोग तुरंत बस तरफ दौड़े, अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची घायलों को बस से बाहर निकालकर पास के हॉस्पिटल में भिजवाया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top