Uttarakhand DIPR
Guldar

बकरी चराने गए दो लोगों पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह घायल

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तकाशी में बकरी चुगाने गए जरड़ा गांव के दो लोगों पर गुलदार ने हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घटना यमुनोत्री हाईवे के समीप बर्नीगाड गंगनानी धारा के जंगल की है। सूचना पर वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक जरड़ा गांव के अभी सिंह पुत्र राम सिंह और पीनाठिया सिंह पुत्र कौंर सिंह यमुनोत्री हाइवे पर स्थित गंगनानी धारा के पास बकरी चरा रहे थे। तभी घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया। बचाव के लिए पहुंचे उसके साथी को भी गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

उप प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग साधु लाल पलियाल ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। नियमानुसार मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी। जल्द ही क्षेत्र में गस्ती टीम तैनात की जाएगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top