Uttarakhand DIPR
Education

बेसिक शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में दो दिवसीय कार्य बहिष्कार

खबर शेयर करें

देहरादून। बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमले के विरोध में आज शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों-अधिकारियों ने दो दिवसीय कार्यबहिष्कार का ऐलान किया है। शिक्षा निदेशालय में सभी विभागीय संगठनों की पांच घंटे चली बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो अन्य विभागीय कर्मचारी 25 फरवरी से कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की शिक्षक भवन रेसकोर्स में हुई बैठक में शिक्षा निदेशक पर हमले की निंदा की गई। शिक्षकों ने कहा, घटना के विरोध में आज से सभी शिक्षक काली पट्टी बांधेगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से देहरादून पहुंचे शिक्षकों ने कहा कि जब प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षक ही सुरक्षित नहीं हैं तो राज्य के आम शिक्षक, कर्मचारियों की स्थिति को समझा जा सकता है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top