Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 12 05 at 09.21.44

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाईयों की मौत

खबर शेयर करें

बाजपुर। मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर भाग गया।

बृहस्पतिवार सुबह केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28 ) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने की चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के अस्पताल पहुंचे। वहीं गांव में मातम छा गया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top