Uttarakhand DIPR
Airoplane

मप्र के मुरैना में वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

खबर शेयर करें

मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार को भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। रक्षा सूत्रों से पता चला है कि एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान मध्य प्रदेश के मुरैना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। राहत और बचाव अभियान चल रहा है। दोनों विमानों ने मप्र के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। मुरैना कलेक्टर ने बताया कि हादसा सुबह साढ़े पांच बजे हुआ।

उन्होंने कहा कि पायलटों को एसयू-30 से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे के शिकार हुए दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top