Report ring Desk
नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर 21 स्थित एक अपार्टमेंट की बाउंड्री वाल गिरने से तीन लोगों की मौत हो और कई लोग मलबे में दब गए। जेसीबी मशीन की मदद से बचाव कार्य किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। यह घटना नोएडा के सेक्टर 21 में जलवायु विहार में घटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलवायु विहार अपार्टमेंट की नाली की रिपेयरिंग का काम चल रहा था। तभी यह दीवार गिर गई। मलबे से चार लोगों को निकाला गया जिसमें तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक घायल का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि नोएडा अथॉरिटी की ओर से यह काम ठेके पर करवाया जा रहा था। नाली की ईंटें निकालने के दौरान यह हादसा हो गया।
![दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत 5 Follow us on Google News](http://reportring.com/wp-content/uploads/2024/02/google-news-icons.png)
![दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत 6 Follow us on WhatsApp Channel](https://reportring.com/wp-content/uploads/2024/06/whatsapp-channel-icon.png)