Report ring Desk
अल्मोड़ा। कर्नाटक खोला की प्रांजल कर्नाटक के सैन्य अधिकारी बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। विनोद कर्नाटक -डॉ. विद्या कर्नाटक की सुपुत्री प्रांचल का सैन्य अधिकारी बनने पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सार्थकता आज इस बात को साकार करती है कि बालिकाएं लगातार राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने लगी हैं। कर्नाटक ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि होनहार युवा बालिका हमारे क्षेत्र से है। आज देश की सेवा के लिए यह होनहार बालिका सैन्य अधिकारी के रूप में चुनी गयी है।
उन्होंने पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से प्रांजल कर्नाटक के अभिभावक और समस्त परिजनों को हार्दिक शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि इस बालिका ने बचपन से ही अनेकों योग्यताओं के साथ खेल, ताइक्वांडो, संगीत और अनेकों क्षेत्र में अच्छे आयाम स्थापित किए थे। इस बालिका ने अपने परिश्रम से तीलू रौतेली पुरस्कार भी प्राप्त किया। आज ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा के कर्नाटक खोला क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि क्षेत्र की प्रथम बालिका जो एसएससी टैकण्(लैफ्टिडैन्ट) में चयनित हुई और सैन्य अधिकारी के रूप में देश की सेवा करेगी।