Uttarakhand DIPR
guldar

खाली प्लाट में गुलदार के शावक मिलने से मचा हडक़ंप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित डीपीएस स्कूल के समीप एक खाली प्लॉट में गुलदार के  शावक (नवजात बच्चे) मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना पर डीएफओ तराई उमेश तिवारी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएफओ  तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह एक महिला घास काटने के लिए जा रही थी, तभी उसने खाली प्लॉट में गुलदार के दो शावकों को देखा। महिला ने तुरंत गांव वालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया।

guldar1

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके का निरीक्षण किया और पाया कि दोनों बच्चे हाल ही में जन्मे हुए प्रतीत हो रहे हैं। डीएफओ ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत रहने और बच्चों को परेशान न करने का अनुरोध किया। डीएफओ उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मौके पर दो शावक मिले जिसमें एक शावक मृत अवस्था में था. उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्य प्रतीत हो रहा है कि गुलदार एक दिन पहले ही इन शावको को जन्म दिया होगा। उन्होंने बताया कि 24 घंटे तक स्थिति पर नजर रखी जाएगी, ताकि गुलदार की मां खुद अपने बच्चों को वहां से ले जाए। टीम पूरी तरह सतर्क है और यदि 24 घंटे के भीतर गुलदार अपने बच्चों को नहीं ले जाती तो वन विभाग स्थिति के अनुसार अगली कार्रवाई करेगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top