देहरादून। मौसम विभाग ने 8 और 9 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में हल्की बारिश और 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश और बर्फवारी के कारण प्रदेश का तापमान तेजी से नीचअ आने की संभावना है। ऐसे में उत्तराखण्ड में तेजी से ठंड बढऩे के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश के बाद ठंडी हवाओं का दौर भी शुरू होगा जो प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट लाएगा। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 और 9 दिसम्बर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोप का असर दिखेगा। इससे प्रदेश में हल्की बारिश और 2500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी होने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट के कारण ठंंड भी तेजी से बढ़ जाएगी।