चमोली । कर्णप्रयाग गैरसैंण विकासखंड में मुख्यमंत्री के आदर्श गांव सारकोट की कमान अब सबसे कम उम्र की प्रधान प्रियंका नेगी संभालेंगी। 21 वर्ष 3 माह की प्रियंका नेगी प्रधान पद के लिए र्निवाचित हुई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को हराकर जीत दर्ज की है। प्रियंका को 421 और प्रियंका देवी को 235 मत प्राप्त हुए। इससे पूर्व में 2014-19 तक उनके पिता भी प्रधान रह चुके हैं। प्रियंका नेगी ने गैरसैंण महाविद्यालय से राजनीति शास्त्र विषय में स्नातक किया है।


Leave a Comment