Report ring Desk
गौतमबुद्ध नगर। सड़क हादसे में घायल हुई किशोरी से मदद के बहाने कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस के महिला सुरक्षा के इंतजामों से जुड़े दावों की पोल खोल दी है। जानकारी के मुताबिक यह घटना नोएडा के थाना फेस-एक क्षेत्र के सेक्टर-5 के पास हुई। इस संबंध में पीडि़ता के पिता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कीहै।
हादसे के समय बाइक सवार चाचा-भतीजी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे जिसमेंं चाचा बेहोश हो गया था और किशोरी घायल हो गई थी। इसी बीच मदद करने के बहाने पहुंचा एक युवक किशोरी को जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया।
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह थानाक्षेत्र के सेक्टर में परिवार के साथ रहता है। व्यक्ति ने बताया कि 18 मार्च को उनका भाई उनकी 16 वर्षीय बेटी को लेकर सेक्टर-8 स्थित उसकी नानी के घर गया था। आरोप है कि वहां पर उसके भाई ने दोस्तों के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह किशोरी को अपनी बाइक पर बैठाकर सेक्टर-5 आ रहा था तभी उनकी बाइक ने एक बच्चे को टक्ïकर मार दी जिससे बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे में उनका भाई बेहोश हो गया और बेटी घायल हो गई। इसके बाद अजय नाम का एक युवक मौके पर आया और मदद के बहाने किशोरी को जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। चाचा को होश आने पर किशोरी ने सारी बात उन्हें बताई। उसके बाद किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।


Leave a Comment