Uttarakhand DIPR
Accident

अनियंत्रित हुआ ट्रक, आधे दर्जन वाहनों को पहुंचाया नुकसान

खबर शेयर करें

लालकुआं, हल्द्वानी। लालकुआं में शुक्रवार शाम एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर करीब आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति को चोट भी लगी। एकाएक हुई इन दुर्घटनाओं से सडक़ पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक नशे की हालत में था, लोगों ने किसी तरह ट्रक को रुकवाकर चालक को नीचे उतारा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी की ओर से आ रहा 10 टायरा ट्रक अवंतिका कुंज देवी मंदिर के पास पहुंचते ही आगे चल रहे एक ऑटो से टकरा गया। टक्कर लगने से ऑटो में सवार युवक को हल्की चोटें आईं। इसके बाद भी ट्रक नहीं रुका और आगे चल रहे वाहनों को टक्कर मारता चला गया। फ्लाईओवर पर चढ़ते ही ट्रक ने एक स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन का टायर फट गया। इसके बाद हाट बाजार क्षेत्र में ट्रक ने मारुति इग्निस, टाटा नेक्सन और एक बुलेट बाइक को भी टक्ïकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे सडक़ पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे की हालत में था। स्थानीय लोगों ने किसी तरह ट्रक को रुकवाया और चालक को नीचे उतार लिया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। करीब आधे घंटे की मशक्ïकत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू किया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top