tiger e1621224260906

लकड़ी लेने जंगल गई महिला को घसीट ले गया बाघ

खबर शेयर करें

Report ring desk

रामनगर। जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को बाघ अपने साथ घसीट ले गया। साथ में जंगल गई महिलाएं भागकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण जंगल पहुंचे तो महिला खून से लतपथ पड़ी थी। ग्रामीण उसे अस्पताल ले गये। जहां महिला ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार रामनगर के कानिया निवासी 45 वर्षीय कमला देवी पत्नी हरपाल गुरुवार सुबह गांव की महिलाओं के साथ कॉर्बेट के बिजरानी के जंगल में लकड़ी लेने गई थी। जंगल में बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ महिला को कुछ दूर तक घसीट ले गया। साथ में जंगल गई महिलाएं जान बचाकर घर पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

ग्रामीण जंगल गए तो कमला खून से लथपथ पड़ी थी। ग्रामीण उसे सरकारी अस्पताल ले गये। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने चिकित्सालय पहुंचकर कार्बेट प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top