पत्थर से बुरी तरह कुचले गए हैं चेहरे, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित नवीन मंडी में डबल मर्डर की घटना सनसनी फैल गई। नवीन मंडल के गल्ला मंडी में एक युवक और युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह हल्द्वानी के नवीन मंडी में मिली दो लाशें मिलने से हडक़ंप मच गया। जहां एक युवक और युवती की निर्मम हत्या की गई थी। दोनों की हत्या बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर की गई है। शवों के चेहरे इस कदर कचल दिए गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आज सुबह मंडल क्षेत्र में काम पर पहुंचे श्रमिकों ने सबसे पहले शवों को देखा और तुरंत पुलिस की इसकी सूचना दी। पुलिस के मुताबिक युवती की आयु करीब 20-22 साल और युवक की अनुमानित आयु 25 साल लग रही है। मौके से लडक़े की दो आईडी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवक चंपावत का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है।







Leave a Comment