संवेदनशील क्षेत्रों मेें लगेंगे 90 सोलर लाइट
अल्मोड़ा। मानव वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। योजना के तहत विभाग रेंज के संवेदनशील क्षेत्रों मेें 90 सोलर लाइट स्थापित करेगा। इसमें 22 लाख रुपये खर्च होंगे। घरों के पास और अंधेरे रास्तों पर पर्याप्त रोशनी होने से तेंदुए और सुअरों के आबादी में आने से रोक लगेगी।
जिले के अल्मोड़ा, द्वाराहाट,ए जौरासी, सोमेश्वर, लमगड़ा, जागेश्वर और बिनसर रेंज में जल्द 90 सोलर लाइट स्थापित की जाएंगी। इसके लिए वन विभाग को 22 लाख रुपये का बजट अवमुक्त हो चुका है। विभाग ने कई रेंज में लाइट स्थापित करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते और गलियां सोलर लाइटों से रोशनी रोशन होंगी। वहीं वन्यजीवों के भी आबादी में आने पर रोक लगेगी।







Leave a Comment